Devotional Hymn - Sacred Scripture

Mahavir Chalisa, Shri Mahavir Chalisa

Mahavir Chalisa, Shri Mahavir Chalisa

Devotional Hymn
Mahavir
40 Verses
110%

Jai Mahavira Dayalu Swami

॥ दोहा ॥

शीश नवा अरिहन्त को,

सिद्धन करूँ प्रणाम।

उपाध्याय आचार्य का,

ले सुखकारी नाम॥

सर्व साधु और सरस्वती,

जिन मन्दिर सुखकार।

महावीर भगवान को,

मन-मन्दिर में धार॥

॥ चौपाई ॥

जय महावीर दयालु स्वामी।

वीर प्रभु तुम जग में नामी॥

वर्धमान है नाम तुम्हारा।

लगे हृदय को प्यारा प्यारा॥

शांति छवि और मोहनी मूरत।

शान हँसीली सोहनी सूरत॥

तुमने वेश दिगम्बर धारा।

कर्म-शत्रु भी तुम से हारा॥

क्रोध मान अरु लोभ भगाया।

महा-मोह तमसे डर खाया॥

तू सर्वज्ञ सर्व का ज्ञाता।

तुझको दुनिया से क्या नाता॥

तुझमें नहीं राग और द्वेश।

वीर रण राग तू हितोपदेश॥

तेरा नाम जगत में सच्चा।

जिसको जाने बच्चा बच्चा॥

भूत प्रेत तुम से भय खावें।

व्यन्तर राक्षस सब भग जावें॥

महा व्याध मारी न सतावे।

महा विकराल काल डर खावे॥

काला नाग होय फन-धारी।

या हो शेर भयंकर भारी॥

ना हो कोई बचाने वाला।

स्वामी तुम्हीं करो प्रतिपाला॥

अग्नि दावानल सुलग रही हो।

तेज हवा से भड़क रही हो॥

नाम तुम्हारा सब दुख खोवे।

आग एकदम ठण्डी होवे॥

हिंसामय था भारत सारा।

तब तुमने कीना निस्तारा॥

जन्म लिया कुण्डलपुर नगरी।

हुई सुखी तब प्रजा सगरी॥

सिद्धारथ जी पिता तुम्हारे।

त्रिशला के आँखों के तारे॥

छोड़ सभी झंझट संसारी।

स्वामी हुए बाल-ब्रह्मचारी॥

पंचम काल महा-दुखदाई।

चाँदनपुर महिमा दिखलाई॥

टीले में अतिशय दिखलाया।

एक गाय का दूध गिराया॥

सोच हुआ मन में ग्वाले के।

पहुँचा एक फावड़ा लेके॥

सारा टीला खोद बगाया।

तब तुमने दर्शन दिखलाया॥

जोधराज को दुख ने घेरा।

उसने नाम जपा जब तेरा॥

ठंडा हुआ तोप का गोला।

तब सब ने जयकारा बोला॥

मन्त्री ने मन्दिर बनवाया।

राजा ने भी द्रव्य लगाया॥

बड़ी धर्मशाला बनवाई।

तुमको लाने को ठहराई॥

तुमने तोड़ी बीसों गाड़ी।

पहिया खसका नहीं अगाड़ी॥

ग्वाले ने जो हाथ लगाया।

फिर तो रथ चलता ही पाया॥

पहिले दिन बैशाख वदी के।

रथ जाता है तीर नदी के॥

मीना गूजर सब ही आते।

नाच-कूद सब चित उमगाते॥

स्वामी तुमने प्रेम निभाया।

ग्वाले का बहु मान बढ़ाया॥

हाथ लगे ग्वाले का जब ही।

स्वामी रथ चलता है तब ही॥

मेरी है टूटी सी नैया।

तुम बिन कोई नहीं खिवैया॥

मुझ पर स्वामी जरा कृपा कर।

मैं हूँ प्रभु तुम्हारा चाकर॥

तुम से मैं अरु कछु नहीं चाहूँ।

जन्म-जन्म तेरे दर्शन पाऊँ॥

चालीसे को चन्द्र बनावे।

बीर प्रभु को शीश नवावे॥

॥ सोरठा ॥

नित चालीसहि बार,

पाठ करे चालीस दिन।

खेय सुगन्ध अपार,

वर्धमान के सामने।

होय कुबेर समान,

जन्म दरिद्री होय जो।

जिसके नहिं सन्तान,

नाम वंश जग में चले।

About This Stotram

Overview

Mahavir Chalisa is a 40-verse devotional hymn dedicated to Lord Mahavir, the 24th Tirthankara of Jainism. It follows the Chalisa format, with introductory dohas and chaupais, and centers on Mahavir's five core principles: ahimsa, satya, asteya, brahmacharya, and aparigraha. The hymn is composed in Hindi and belongs to the devotional tradition of Jain worship.

What are the benefits of chanting Mahavir Chalisa?

  • Cultivation of peace and inner stillness through meditation on Mahavir's teachings
  • Strengthening of virtues such as non-violence, truthfulness, and non-attachment
  • Seeking blessings for well-being and overcoming difficulties
  • Deepening devotion to Lord Mahavir and the Jain Tirthankara tradition

When is the best time to recite this?

Mahavir Chalisa is traditionally recited in the morning and evening as part of daily devotion. It holds special importance on Mahavir Jayanti and during Paryushana Parva, the most sacred festival of the Jain calendar.

Historical and traditional background

The Mahavir Chalisa follows the Chalisa format that became popular in medieval India, primarily through the Hindu devotional tradition. The Chalisa structure was adapted for Jain worship to make devotional practice accessible through memorable, rhythmic verse. The exact author and date of composition are not known, which is common for folk devotional hymns transmitted orally. Its structure — with opening dohas and 40 chaupais — mirrors the pattern of Chalisas composed for other deities in the medieval period.

Available scripts

This text is available in 14 scripts: devanagari, tamil, telugu, kannada, malayalam, gujarati, bengali, iast, gurmukhi, oriya, assamese, sinhala, itrans, hk. Use the script selector to read it in your preferred script.

Related Texts

  • Mahavir Ashtakam — an eight-verse hymn in praise of Lord Mahavir
  • Mahavir Stavan — a traditional devotional song in the Jain worship tradition